आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक हुई है. अखिलेश मंच पर बैठे थे, तभी भीड़ से एक युवक अचानक पहुंचा और बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश करने लगा. पुलिसवालों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का-मुक्की और कोहनी मारते हुए करीब 4 फीट ऊंची बैरिकेडिंग बांधकर मंच की नीचे D घेरे में पहुंच गया हाथ जोड़कर नारेबाजी करने लगा इतने में पुलिस के जवानों ने उसे घेर कर रोक लिया वह हांफने लगा थोड़ी देर में सुरक्षा जवानों ने उसे वहां से हटाया.

इसके बाद वह दौड़ते हुए मंच के पास पहुंच गया और हाथ जोड़कर नारेबाजी करने लगा. इतने में पुलिस जवानों ने उसे घेरकर रोक लिया. फिर युवक कार्पेट पर लेट गया. इसके बाद पुलिसवालों ने उसे वहां से हटाया. दरअसल, अखिलेश का नया आशियाना यानी घर बनवा रहे हैं. उन्होंने आज गृह प्रवेश किया. 72 बिस्वा में बन रहे इस आशियाने में अखिलेश का ऑफिस रूम, 3 पर्सनल कमरे, सेक्रेटरी के लिए ऑफिस और समर्थकों के लिए बड़ा हॉल बनाया गया है. जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर अनवरगंज में अखिलेश का यह घर है.
अखिलेश के गृह प्रवेश कार्यक्रम में करीब 25 हजार अधिक लोगों की भीड़ है. इसके लिए कैंपस परिसर में जर्मन हैंगर लगाया गया है. मंच से सपा विधायक आलम बदी ने कहा- नेताजी कहते थे कि मेरा एक घर इटावा और दूसरा आजमगढ़ हैं. आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका सपना पूरा कर दिया. आजमगढ़ में कार्यालय बनाकर बता दिया कि ये नेताजी का दूसरा घर भी आबाद हो गया.
आजमगढ़ में एक्सप्रेस वे से उतरने के बाद अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. अखिलेश अभी तक लखनऊ से मध्यांचल और सैफई से पश्चिमी यूपी की सीटों की मॉनिटरिंग करते थे. ऐसे में पूर्वांचल अछूता रह जाता था. उसी कमी को पूरा करने के लिए अखिलेश ने आजमगढ़ को चुना है. इसके जरिए अखिलेश पूर्वांचल की 117 सीटों को साधेंगे.
















Leave a Reply