नीरव मोदी के भाई की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद भारत लाये जाने की तैयारी शुरू

Spread the love

पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. अमेरिकी प्रशासन की तरफ से ही भारत को यह जानकारी दी गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई ने अमेरिका से निहाल के प्रत्यर्पण की अपील की थी. अमेरिका ने बताया कि निहाल मोदी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया है. 17 जुलाई को मामले की सुनवाई कोर्ट में होनेी है जिसमें वह जमानत की मांग कर सकता है. हालांकि सरकारी वकील उसकी जमानत का विरोध करेंगे.

अमेरिकी अभियोजकों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही: दो आरोपों पर की गई, जिसमें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 3 के तहत धन शोधन का एक मामला और दूसरा भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) व 201 (फरार होने) के तहत आपराधिक साजिश का मामला शामिल है. निहाल (46 साल) पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े कथित 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में आरोपी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *