कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में के वैष्णो नगर विनायकपुर में बृहस्पतिवार देर रात जागरण से लौटने के बाद पत्नी से हुए विवाद में अंकित उर्फ अमन यादव (32) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना से कुछ देर पहले ही वह मोहल्ले में आयोजित खाटू श्याम के जागरण से घर लौटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अंकित टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था. परिवार में पिता रामआसरे जलनिगम से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां प्रेमा गृहिणी हैं। अंकित की पत्नी आरती और दो साल का बेटा अक्षत है.
परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात अंकित जागरण से घर लौटा था. इसके बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया. देर रात उसने फंदा लगाकर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि पिछले साल 20 नवंबर को सड़क हादसे में अंकित के बड़े भाई अमित की मौत हो गई थी. तीन भाइयों में अंकित दूसरे नंबर का था. उसका छोटा भाई अरविंद है.
रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि परिजनों ने पत्नी से विवाद की बात कही है. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है.
















Leave a Reply