बुलंदशहर में यूपी STF ने शूटर नसीम दुर्रानी को मार गिराया, 50 हजार रुपए का इनाम था

Spread the love

यूपी STF ने बुलंदशहर में शूटर नसीम दुर्रानी को एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 4 दिन पहले ही उसने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर एक युवक की हत्या की थी।

STF और दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि नसीम बुलंदशहर में छिपा है और भागने की फिराक में है। टीम ने उसे घेरा, तो उसने फायरिंग कर दी।

दोनों तरफ से 15 से 20 राउंड गोलियां चलीं और जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। उसे दो गोलियां लगीं। मुठभेड़ बुधवार रात 1 बजे सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुई।

दिल्ली के रहने वाले नसीम पर 26 मुकदमे दर्ज थे। इनमें 4 हत्या के मामले थे। वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के संपर्क में भी रहा था।

2017 में छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी। उस पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *