कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में शुक्रवार को खेलते समय चार फीट गहरे सीवरटैंक में नेत्रहीन मासूम गिर गया. सब्जी मंडी से घर लौटे पिता को बेटी ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार देर रात मासूम को मृत घोषित कर दिया गया. दिलीपपुर गांव निवासी लोकनाथ ने बताया कि परिवार में पत्नी सुशीला, बेटियां रागिनी, परी के साथ बेटा आशीष (8) है.
आशीष जन्म से ही नेत्रहीन है। लोकनाथ ने बताया कि जल निकासी के लिए नाली न बनी होने के कारण उसने घर पर ही तीन फीट चौड़ा और चार फीट गहरा सीवरटैंक बना रखा था. शुक्रवार देर शाम वह टैंक का ढक्कन खोल पानी निकाल रहे थे. पति के अनुसार सुशीला ने कहा कि वह जब तक टैंक से पानी निकाल रहीं हैं तब तक वह बाजार जाकर सब्जी ले आएं।.इस पर लोकनाथ सब्जी लेने बाजार चले गए. इस दौरान सुशीला भी आशीष को खेल रहीं बेटियों के भरोसे छोड़कर पड़ोस की दुकान में सामान लेने चली गई.
घर लौटे दपंती को बेटी रागिनी ने आकाश के सीवरटैंक में खेलते-खेलते गिरने की बात कही. जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए. लोकनाथ तुरंत सीवरटैंक में उतरे और पानी से निकालकर नेत्रहीन बेटे को सीएचसी ले गए. जहां हालत गंभीर देखकर हैलट रेफर कर दिया गया. जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया.
घटना में इकलौते बेटे की मौत से परिजन गमगीन थे. सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मासूम का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
















Leave a Reply