कानपुर में 5 जुलाई से लापता रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट का शव मिला है. उनका शव घर से 50 कदम की दूरी पर आज दोपहर हंसपुरम, आवास विकास स्थित नाले में उतराता मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम ने शव की विडिओग्राफी की है.
साथी कर्मचारियों ने बताया- 5 जुलाई को सुपरिटेंडेंट ने आखिरी बार सुबह 9:48 पर भगवान शनिदेव का स्टेटस लगाया था, इसके तीन मिनट बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था. तभी से वह गायब थे.

यह फोटो मृतक लक्ष्मी नारायण की है.
आवास विकास हंसपुरम निवासी लक्ष्मी नारायण गोविंदपुरी स्टेशन के पास स्थित वरिष्ठ पूर्व नियंत्रक उत्तर मध्य रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे. बिहार, छपरा निवासी किराना व्यापारी के छोटे भाई श्री नारायण प्रसाद ने बताया कि लक्ष्मी नारायण के परिवार में पत्नी विंध्याचली देवी व दो बेटी दीक्षा व समीक्षा हैं.
25 साल पहले हो गए थे मेडिकल अनफिट: दीक्षा की शादी आसनसोल में हुई है, जबकि समीक्षा बीएड की तैयारी कर रही है. छोटे भाई ने बताया- उनकी असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर तैनाती हुई थी, लेकिन 25 साल पहले लेफ्ट साइड पर लकवा मारने की वजह से मेडिकल अनफिट हो गए थे. वह 5 जुलाई को ऑफिस जाने के लिए घर से निकले थे.
स्टेट्स लगाने के तीन मिनट बाद बंद हो गया था फोन: लक्ष्मी नारायण के मित्र डिप्टी सीसी राजेश कुमार यादव ने बताया- सुबह करीब 9:45 पर उन्होंने भगवान शनिदेव का स्टेटस लगाया था. उन्होंने 9:51 पर उन्हें फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. दोपहर 11:30 बजे तक ऑफिस न आने पर उन्होंने परिजनों को फोन कर जानकारी दी. परिजनों ने नौबस्ता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.
बंद शोरूम के सीसीटीवी में दिखे आखिरी बार: पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो घर के पास स्थित एक बंद शोरूम के कैमरे में वह पैदल जाते दिखे थे. आज सुबह उनका शव आवास विकास के पास स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के पास स्थित करीब 10 फीट गहरे नाले में उतराता मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल परिजनों को सूचना दी.
















Leave a Reply