कानपुर में 40 रुपए के लिए मां को मार डाला: बाल पकड़कर कमरे से खींचा, ईंट से सिर कूचा

Spread the love

कानपुर में 40 रुपए के लिए बेटे ने ईंट से कूच कर मां की हत्या कर दी. पैसे देने से मना करने पर बेटा झगड़ा करने लगा. बचने के लिए मां ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया. इस पर बेटे ने ईंट से दरवाजा तोड़ दिया. फिर बाल पकड़कर मां को घसीटते हुए कमरे के बाहर लाया. वारदात सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की है.

मां के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई. यह सब देखकर एक पड़ोस की लड़की बीच-बचाव करने दौड़ी, लेकिन गांववालों ने रोज का झगड़ा बताकर उसे रोक दिया. हत्या कर जब बेटा भागने लगा, तो उसी लड़की ने फिर से शोर मचाया। गांववालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया. फिर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

ईंट से दरवाजा तोड़ा, फिर बाल पकड़कर मां को घसीटा: गांव कसिगवां में रहने वाले तुलसीराम यादव की 15 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घर में उनकी पत्नी राजेश्वरी (70) के अलावा 4 बेटे और 7 बेटियां थीं. बेटियों की शादी हो चुकी है. बड़े बेटे सुशील की भी शादी हो गई है. मान सिंह, महेश दास, राजाराम उर्फ लादेन अविवाहित हैं. महेश दास साधु बन गए. वह कठोगर स्थित शिव मंदिर में 1999 से रह रहे हैं.

शनिवार को मान सिंह फैक्ट्री में काम करने गया था. दोपहर करीब 3 बजे राजाराम घर पहुंचा. उसने मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन मां राजेश्वरी ने पैसे देने मना कर दिया. इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। राजेश्वरी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और अंदर से कुंडी लगा ली। इस पर राजाराम दरवाजे पर ईंट-पत्थर मारने लगा.

पड़ोसी प्रिया ने बताया- मैं दौड़-दौड़कर लोगों को बताती रही: शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली प्रिया अपने घर की छत पर पहुंची। उसने बताया- मैंने देखा कि राजाराम घर का दरवाजा ईंट से तोड़ रहा है. उसने ईंट से मार-मारकर दरवाजा तोड़ दिया. फिर बाल पकड़कर अपनी मां का घसीटते हुए बाहर लाया.

राजेश्वरी चिल्ला रही थीं कि कोई बचाओ, यह मुझे मार डालेगा. मैं दौड़कर गांव के लोगों के पास गई और बताया कि राजाराम अपनी मां राजेश्वरी को मार रहा है. प्रिया ने बताया कि गांववालों ने साथ जाने से मना किया. कहा कि यह तो रोज का झगड़ा है. मैं दौड़कर फिर वापस आई. देखा, राजाराम अपनी मां के सिर पर ईंट से वार कर रहा था. कुछ देर बाद उनकी चीखने की आवाज शांत हो गई.

फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए: वहीं पुलिस ने गांव वालों से बातकर घटना के बारे में जानकारी की. मानसिंह बोला- मैं फैक्ट्री गया हुआ था बेटे मनोज ने बताया कि राजाराम आए दिन शराब के लिए हंगामा करता था. उसे पैसे न दो तो वह जान से मारने की धमकी देता था. मैं सुबह काम पर निकल जाता था. शाम को 9 बजे तक वापस आता था. आज उसने मां को मार डाला. गांव वालों ने फोन किया तो मुझे जानकारी हुई.

बड़े भाई सुशील ने कहा- उसके कारण आए दिन घर में कलह होती थी. भाई की हरकतों की वजह से मैं अलग रहने लगा. सुशील ने बताया- मेरा भाई राजाराम अक्सर शराब पीने को लेकर मां से झगड़ा करता था. इसी बात को लेकर आए दिन वह लड़ता था. मोहल्ले वालों से भी लड़ जाता था. उसकी इन हरकतों की वजह से मैं अपनी पत्नी संग अलग रहने लगा. बताया कि घर में अगर उसे कहीं अनाज दिख जाता तो वह बेचकर शराब पी जाता था. मां उसे समझती थी, लेकिन वह इसी बात को लेकर विवाद करता था.

थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी शराब का लती है. शराब के लिए रुपए न देने पर उसने वृद्ध मां की हत्या कर दी है. हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *