बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर हुए विवाद और पुलिस के लाठीचार्ज के बाद सियासी दंगल थम नहीं रहा है. बरेली जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया. वो पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे लेकिन, प्रशासन ने उन्हें सहारनपुर स्थि
चंद्रशेखर ने योगी सरकार पर निशाना साधा: उन्होंने कहा कि अगर बरेली में मेरे मुस्लिम भाइयों के साथ कुछ गलत नहीं हुआ है? नाइंसाफी नहीं हो रही है? तो योगी सरकार अपनी पुलिस के दम पर मुझे वहां जाने से क्यों रोकना चाहती है? बताया गया कि चंद्रशेखर बुधवार देर रात अपने छुटमलपुर स्थित हरिजन कॉलोनी वाले आवास पहुंचे थे. सूचना लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा. सुबह होते-होते पुलिस का पहरा बढ़ गया और आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई. इससे पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली को भी हाउस अरेस्ट किया गया था.

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रोका गया: चंद्रशेखर का बरेली की घटना का जायजा लेने और पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम था. हालांकि, पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोक दिया. इसे लेकर समर्थकों ने नाराजगी जताई. कहा- योगी सरकार और प्रशासन सच को सामने आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है.
भीम आर्मी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीड़ितों की आवाज को दबाने और समाज के हक की लड़ाई को कुचलने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हम न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे और हमेशा समाज के साथ खड़े रहेंगे.
चंद्रशेखर बोले- पुलिस के दम पर क्यों रोकना चाहती है सरकार? चंद्रशेखर ने X पर लिखा- लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार तुम्हारा है. तुम झूठ को सच लिख दो, अखबार तुम्हारा है. इस दौर के फरियादी जाएं तो कहां जाएं, कानून तुम्हारा है, दरबार तुम्हारा है. सूरज की तपन तुमसे बर्दाश्त नहीं होती, इक मोम के पुतले सा किरदार तुम्हारा है लेकिन, पुलिस को आगे करके लोकतंत्र को कुचलने वालो तानाशाहों सुन लो, तानाशाहों को अगर जिद है हम पर पहरा बैठाने की तो हमने भी ठानी है इस बहुजन समाज को न्याय दिलाने की.
















Leave a Reply