‘आई लव मोहम्मद के लिए गर्दन काट भी सकते हैं’ बनाकर डाला वीडियो, युवक को ढूंढ रही पुलिस

Spread the love

कानपुर से शुरू हुआ आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों इसको लेकर बरेली में बवाल भी हो गया. इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन फिर भी मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोई घरों के बाहर पोस्टर चिपका रहा है तो कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल शहर के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है.

ऐसा एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से सामने आया है. दरअसल बुढ़ाना थाना क्षेत्र के सफीपुर पट्टी निवासी एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक कह रहा है कि आई लव मोहम्मद के लिए हम गर्दन काट भी सकते हैं एवं कटा भी सकते हैं. इस मामले में बुढ़ाना कोतवाली के एक दरोगा ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है. बताया जाता है कि आरोपी युवक मुंबई में रह रहा है.

बुढ़ाना कोतवाली में तैनात दरोगा नंदकिशोर कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह कस्बे में नदी मन्दिर रोड पर पहुंचा, तो काफी लोग मौके पर मौजूद थे. जो एक वीडियो को देख रहे थे. वीडियो को देखकर लोगों में काफी गुस्सा व रोष है. मौजूद लोगों से पूछा, तो लोगों ने बताया कि कस्बे के सफीपुर पट्टी लुहसाना रोड टावर निवासी नदीम पुत्र शमशाद ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है. वीडियो में नदीम कह रहा है कि आई लव मोहम्मद के लिए हम गर्दन काट भी सकते हैं एवं कटा भी सकते हैं. इससे माहौल बिगड़ने की आशंका है.

आई लव मोहम्मद विवाद के बीच कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज वहीं आई लव मोहम्मद विवाद और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस व प्रशासन के अफसर अलर्ट मोड पर रहे. हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अफसर पल-पल की जानकारी लेते रहे.

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम की कड़ी निगरानी रही. शुक्रवार सुबह से ही पुलिस की टीमें, क्यूआरटी, मोबाइल गाड़ी और लैपर्ड बाइकों पर तैनात पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे. धार्मिक स्थलों पर नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *