काशी में 20 हजार लोग छतरी लेकर भरत मिलाप देखने पहुंचे, सड़कों पर दो फीट भरा पानी

Spread the love

विदाई से पहले मानसून ने यूपी को तरबतर कर दिया है. एक बार फिर सक्रिय हुए मानसून से शुक्रवार को वाराणसी, कौशांबी, लखनऊ समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. भदोही, कुशीनगर, मऊ और बलिया में भी अच्छी बरसात हुई. इसके अलावा प्रयागराज के कुछ इलाकों में बूंद

काशी में सड़कें तालाब बन गईं. कई जगह दो फीट तक पानी भर गया. यहां नाटी इमली में भरत मिलाप देखने करीब 20 हजार लोग पहुंचे. कई बारिश में भीगते हुए हजारों लोग छतरी के सहारे कार्यक्रम देखते नजर आए.

वाराणसी के नाटी इमली में भरत मिलाप हुआ. तेज बारिश में भी लोग डटे रहे.

आज 10 जिलों में भारी और 47 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है. अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। IMD लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव क्षेत्र बनने और गुजरात तट पर नए सिस्टम से प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है. इससे पहले गुरुवार को वाराणसी, नोएडा, कन्नौज, संभल, रामपुर, फतेहपुर, मऊ समेत कई जिलों में बारिश हुई थी. कई जिलों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले पानी से भीग कर जमीन पर गिर गए. वहीं, झांसी में नाव से ट्रैक्टर को नदी पार ले जाने का वीडियो सामने आया. इसमें 4 लोग ट्रैक्टर को नदी के पार ले जाते दिखे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *