कानपुर के महाराजपुर में घरेलू कलह के चलते दम्पति ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

कानपुर के महाराजपुर के बंबुरिहा गांव में रविवार देर रात घरेलू कलह के चलते दम्पति ने फांसी लगाकर जान दे दी. पत्नी का शव कमरे में तो पति का जानवरो के बाड़े में शव फंदे से लटकता मिला. मृतक ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था. उनके तीन बच्चे थे. सूचना पाकर मौके पर एसीपी चकेरी व पुलिस बल समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए.

महाराजपुर के बंबुरिहा निवासी 42 वर्षीय मजदूर बाबू ने सात साल पहले सरसौल की शांति से प्रेम विवाह किया था. बाबू की पहली पत्नी ननकी उसे छोड़कर चली गई थी. बाबू की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं. इसके बाद बाबू ने सात साल पहले शांति से प्रेम विवाह किया. उनके तीन बच्चे छह वर्षीय नित्या, पांच वर्षीय अकुश व तीन वर्षीय अरपित हैं.

पुलिस की जांच मव सामने आया कि दम्पति के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर घरेलू कलह चल रही थी. आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। रविवार रात भी दम्पति के बीच विवाद हुआ था. रात में बच्चे सो गए थे. सोमवार सुबह जब बच्चे सूकर उठे तो मां शांति का शव घर में कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रहा था. बच्चे मां को फंदे पर देख रोने बिलखने लगे तो आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे. शव को फंदे से उततारकर लोगों ने बाबू की खोजबीन की तो उसका शव घर के सामने जानवरों के बाड़े में फंदे पर लटकता दिखा।दम्पति की मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.

घटनास्थल पर पुलिस ने जांच की और साक्ष्य जुटाए. फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है. एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि दम्पति ने आत्महत्या की है. प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है. शवो को पोस्टमार्टम भेज मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *