बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ पर शिकंजा कस दिया है. आरिफ के मार्केट में बुलडोजर चला. यहां करीब 20 दुकानें है. बताया जा रहा है कि इस मार्केट में तौकीर का पैसा लगा हुआ है. जिस पर बरेली विकास प्राधिकरण (Bareilly Development Authority) ने ताबड़तोड़ एक्शन किया है. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही.
मौलाना तौकीर रजा के करीबी पर शिकंजा जानकारी के मुताबिक, जगतपुर इलाके में मोहम्मद आरिफ की दो दर्जन से ज्यादा दुकानों वाली दो मंजिला मार्केट और पीटर इंग्लैंड शोरूम की बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई गई थी. जिसके चलते बरेली विकास प्राधिकरण की टीम पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंची थी. इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई. इस दौरान दुकानदारों ने विरोध जताया. फिर प्रशासन ने उन्हें सामान निकालने के लिए कुछ घंटे का समय दिया.

बुलडोजर से मार्केट को ढहाया जैसे ही समय पूरा हुआ तो बुलडोजर से मार्केट को ढहाना शुरू किया. इस दौरान पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई. प्राधिकरण का कहना है कि मानकों के खिलाफ बने निर्माणों पर यह कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दें, हाल में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 25 सितंबर को बरेली में हुई हिंसा मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है.
आरोप है कि पुलिस बल पर कथित तौर पर पत्थरों और तेजाब की बोतलों से हमला हुआ था. न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने अदनान नाम के शख्स की याचिका को निस्तारित कर दी. साथ ही कहा था कि याचिकाकर्ता अन्य कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर सकता है.















Leave a Reply