अयोध्या में सीजन का पहला घना कोहरा: UP के 20 जिलों में दृशता 10 मीटर तक, पारा 4 डिग्री लुढ़का

Spread the love

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद नमी बढ़ने और बादलों की छंटने की वजह से अब बर्फीली हवाओं की वजह से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत में पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है. दिल्ली एनसीआर में भी हवाओं के रफ्तार पकड़ने की वजह से प्रदूषण से राहत मिली है और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. अमरनाथ यात्रा आधार शिविर जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

रविवार को अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सर्द हवाओं ने सुबह के वक्त ठिठुरन बढ़ा दी है. पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज समेत 20 जिलों में घना कोहरा छाया है। लोगों को 10 मीटर दूर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. गोरखपुर, कुशीनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत 35 जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा. कई जगहों पर विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम पहुंच गई.

इटावा में पारा 6.6 डिग्री और बलिया में 7.4 डिग्री रहा. सुबह के वक्त हो रही गलन ने लोग घरों में ही रहने को मजबूर कर दिया. सड़कों पर चाय की दुकानों पर अलाव जलने लगी है. लोग जैकेट, शॉल और टोपी पहने नजर आ रहे हैं. दफ्तर जाने वाले लोग भी गाड़ियों पर गर्म कपड़ों पर लिपटे नजर आए.

माैसम विभाग का कहना है कि 6 दिसंबर से यूपी में हवा का रुख बदल गया है. अब हवा अरब सागर से नमी लेकर आ रही है. इससे ठंड बढ़ गई है. पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर भी जल्द देखने को मिलेगा.

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर केएस यादव ने बताया- दिसंबर महीने के अंत में या फरवरी महीने की शुरुआत में सबसे अधिक पाला पड़ने की आशंका होती है. जब पाला पड़ता है तो उसके लिए जो ओस की बूंद होती है. पेड़ों का पानी होता है. तापमान कम होने पर बर्फ के रूप में परिवर्तित हो जाता है. फसल को नुकसान होता है. किसान भाई अगर आपकी फसल में स्प्रिंकलर से या सीधा पाइप के माध्यम से खेत की सिंचाई कर देते हैं तो इसे अंदर का तापमान गर्म हो जाता है फिर पाला का असर नहीं होता है. इसमें सब्जी छोटी पौधों और चना मसूर की फसल का बचाव होता है. कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, जब तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है.

श्रीनगर में शून्य से नीचे पहुंचा पारा अधिकारियों ने बताया कि उत्तर में कश्मीर में रात के तापमान में कई डिग्री की वृद्धि हुई, लेकिन यह हिमांक बिंदु से नीचे रहा. अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में पहलगाम रिसॉर्ट, जम्मू -कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पहलगाम रिसॉर्ट वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 3.2 डिग्री अधिक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *