अमरोहा में 11वीं की छात्रा की फास्टफूड खाने की वजह से मौत हो गई. दिल्ली AIIMS में उसका इलाज चल रहा था. डॉक्टर ने बताया कि ज्यादा फास्टफूड खाने की वजह से लड़की की आंतें आपस में चिपक गई थीं. पाचन तंत्र पूरी तरह से डैमेज हो गया था.
उसका ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन बच नहीं पाई. घरवालों का कहना है कि अहाना बचपन से ही घर के खाने की जगह चाऊमीन, पिज्जा और बर्गर ही खाती थी. वही उसके मौत की वजह बन गई। मामला अफगानान मोहल्ले का है.
डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा फास्टफूड खाने से उसकी आंतें खराब हो गई थीं. अफगानान मोहल्ले में मंसूर अली खान का परिवार रहता है. घर में पत्नी सारा खान, दो बेटियां मारिया (23) और अहाना (16) और एक बेटा आवान थे. मंसूर अली खेती-किसानी करते हैं. अहाना हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा थी.
28 नवंबर को अचानक अहाना की तबीयत बिगड़ गई. उसके पेट में तेज दर्द होने लगा. घरवाले तुरंत अस्पताल लेकर भागे. अमरोहा में इलाज से आराम नहीं मिलने पर घरवाले अहाना को मुरादाबाद ले गए. जांच में पता चला कि उसकी आंतें खराब हैं. पेट में पानी हो गया है. इसके बाद मुरादाबाद में सर्जन डॉ. रियाज ने उसका ऑपरेशन किया. उसके पेट से 7 लीटर तक पानी निकाला. हालत थोड़ी ठीक होने पर अहाना के ताऊ साजिद खान उसे दिल्ली लेकर चले गए.
दिल्ली एम्स में चल रहा था. वहां डॉक्टर ने जांच कराई, तो पता चला कि अहाना की आंतें चिपक गई हैं. AIIMS में ही अहाना का इलाज चलने लगा. लेकिन, लगातार उसकी हालत बिगड़ती चली गई. 21 दिसंबर (रविवार) की देर रात अचानक अहाना की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई. डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन हार्ट फेल होने की वजह से उसकी मौत हो गई.















Leave a Reply