राम मंदिर में नमाज़ की कोशिश करने वाला कश्मीरी निकला मानसिक रोगी, परिजनों को सौंपा

Spread the love

अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में कथित रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश करने पर हिरासत में लिया गया कश्मीरी शख्स ‘मानसिक रूप से बीमार’ निकला. पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि राम मंदिर से हिरासत में लिए गए व्यक्ति अहद शेख के परिजन ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है. उन्होंने सुबूत के तौर पर उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई थीं. इसके बाद रविवार को शेख को उसके परिजन के हवाले कर दिया गया. उन्होंने बताया कि शेख जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है. उसे शनिवार को तब हिरासत में लिया गया जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे मंदिर परिसर के अंदर कथित तौर पर नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहा था.

शेख के परिवार के लोग शनिवार को कश्मीर से अयोध्या पहुंचे और पुलिस को बताया कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है. उन्होंने अपने दावे के समर्थन में मेडिकल दस्तावेज भी दिखाए. त्रिपाठी ने बताया कि जांच के तहत अयोध्या में शॉल बेचने वाले कुछ कश्मीरी युवकों से भी पूछताछ की गई. उन्होंने कहा, उनके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. उनके पते का सत्यापन किया गया. बाद में उन्हें उनके सामान के साथ छोड़ दिया गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं.

राम जन्मभूमि परिसर में संदिग्ध के घुसने का यह दूसरा मामला: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही राम जन्मभूमि परिसर की संवेदनशीलता और बढ़ गई है. इसलिए सुरक्षा के अत्याधुनिक व्यापक इंतजाम किए गए हैं. यहां तक फेस रीडिंग के बाद ही परिसर में सुरक्षा कर्मियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का प्रेवश सुनिश्चित होता है. बावजूद इसके किसी न किसी तरीके से परिसर में संदिग्ध प्रवेश करने की कोशिश करते रहे हैं. कश्मीरी शख्स के नमाज पढ़ने के मामले से एक बार फिर अधिकारी सकते में हैं. इससे पहले सात जून को भी नो एंट्री जोन कुबेर टीला तक एक अधेड़ व्यक्ति पंहुच गया था. मामले को लेकर सुरक्षा कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया था.

चेकिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में मिली है अनुमति: कई सुरक्षा एजेंसियों की सहायता से राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था है। कई बैरियरों पर चेकिंग के बाद किसी की श्रद्धालु को मंदिर तक जाने की अनुमति दी जाती है लेकिन शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अहद शेख (56) पुत्र मोहम्मद इस्माइल शेख निवासी गढ़पुरा सोपिया , कश्मीर द्वारा परकोटा (परिक्रमा मार्ग) पर नमाज पढ़ने के मामले से परिसर के सुरक्षा अधिकारी सकते में हैं क्योंकि अलग तरह का पहनावा होने के बावजूद किसी सुरक्षा कर्मी की नजर उस पर नही पड़ी.

हर दस कदम हाई फ्रीक्वेंसी के सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. इससे पहले 5 जून एक अधेड़ प्रतिबंधित क्षेत्र कुबेर टीला तक पहुंच गया था क्योंकि राम मंदिर के इलावा परिसर के किसी भी क्षेत्र में अतिरिक्त व्यक्ति का जाना सुरक्षा कारणों से लगभग असंभव है. इस बावजूद एक अधेड़ के अज्ञानतावस कुबेर टीला तक पहुंच जाने के मामले को परिसर के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में चूक माना था. परिसर के सुरक्षा अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *