यूपी के एटा में ऑनर किलिंग की वारदात हुई है। लड़की के घरवालों ने बेटी और उसके प्रेमी की गांव के सामने गला काटकर हत्या कर दी. दोनों ने एक महीने पहले ही घर से भागकर प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी.
19 साल की लड़की शनिवार को घर लौट आई. अगले दिन यानी रविवार को 24 साल का प्रेमी, लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया. दोनों छत पर बात कर रहे थे, तभी लड़की के घरवालों ने देख लिया. गुस्साए घरवालों ने दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा. पहले लड़की का, फिर लड़के का गला रेत दिया.

आरोपियों ने पहले शिवानी का गला काट डाला. मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
लड़की के शव को छत पर छोड़ दिया, जबकि लहूलुहान लड़के को पड़ोसी की छत पर फेंक दिया. गांववालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो लड़के की सांसें चल रही थीं. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसमें वह तड़पता हुआ दिख रहा है.
पुलिस प्रेमी को सीएचसी ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. दोनों लोधी समाज से थे। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लिया है. उसके भाई फरार हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता ने बेटों के साथ मिलकर हत्या की है. वारदात जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर जैथरा थाना के गढ़िया सुहागपुर गांव की है.

दीपक का गला रेतकर पड़ोसी की छत पर फेंक दिया. अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई.
3 साल से अफेयर था- शिवानी और दीपक जैथरा थाना क्षेत्र के गढ़िया सुहागपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों के घरों के बीच की दूरी 150 मीटर है. 3 साल पहले दोनों का अफेयर शुरू हुआ. फिर शादी करने का फैसला किया. घरवाले रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, इसलिए बेटी को पिछले साल नवंबर में उसके फूफा के घर कन्नौज के सकरावां भेज दिया, लेकिन दोनों की फोन पर बातें होती रहीं.
प्रयागराज में घर से भागकर की शादी: प्रेमी-प्रेमिका ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया. 11 नवंबर को लड़की ने दीपक को मिलने बुलाया। इसके बाद दोनों प्रयागराज भाग गए. उसी दिन प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद दोनों प्रयागराज में रूम लेकर रहने लगे. लड़का वहां प्राइवेट नौकरी करता था.
थाने में हुआ दोनों परिवार का समझौता: इधर परिवार वाले दोनों को खोजने में जुटे थे. 15 दिसंबर को दोनों के परिवार कन्नौज के सकरावां थाने पहुंचे. वहां दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ कि हम लड़की को वापस ले जाएंगे, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे.
















Leave a Reply