बर्थडे पर मायावती बोलीं- ‘ब्राह्मणों को चोखा-बाटी नहीं, सम्मान चाहिए’; गठबंधन नहीं करूंगी

Spread the love

बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर बड़ा बयान दिया. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने कहा- ब्राह्मण समाज को किसी का बाटी चोखा नहीं चाहिए. उन्हें सिर्फ सम्मान चाहिए. हमारी सरकार बनने पर ब्राह्मणों की चाहत पूरी की जाएगी.

उन्होंने कहा- ब्राह्मण समाज को भी कांग्रेस, बीजेपी सपा के बहकावे में नहीं आना चाहिए. उन्हें सम्मान चाहिए. रोटी-रोजी के साधन चाहिए. यूपी में हमारी पार्टी ने पिछले चुनावों में टिकट के मामलों में या सरकारों में ब्राह्मण समाज को उचित भागीदारी दी है. कभी अन्याय नहीं होने दिया.

दरअसल, विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने बैठक की थी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पकंज चौधरी ने नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था- ये पार्टी के अनुशासन के खिलाफ हैं। एक-एक से बात करके समझा दिया है. अब एक्शन लूंगा.

अखिलेश यादव ने भी भाजपा की चुटकी ली थी. उन्होंने नए साल पर दी गई बाटी चोखा-पार्टी में कहा था कि भाजपा विधायक बैठे-बैठे लिट्‌टी चोखा खा रहे थे. अगर वो सरकार के खिलाफ खड़े हो गए, तो क्या होगा? अब भाजपा बाटी-चोखा की भी जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *