अलीगढ़ जंक्शन पर तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, 31 मिनट सघन तलाशी

Spread the love

अनिल कुमार मीणा, अलीगढ़।
नई दिल्ली से पटना जा रही सुपरफास्ट राजधानी तेजस एक्सप्रेस में अलीगढ़ जंक्शन पर बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. शनिवार रात देर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली कंट्रोल रूम से ट्रेन में बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई. सूचना के बाद बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस की टीम अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंची.

CO आरपीएफ गुलजार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 5 पर RPF, GRP पुलिस ने अलर्ट होकर की सघन चेकिंग की और डॉग स्क्वायड व अन्य जांच टीमों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही की सघन चेकिंग की. इस दौरान आरपीएफ जीआरपी सहित अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया,31 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन को रोका गया, कुछ नहीं मिलने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया,

सभी 16 कोच की बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की सघन तलाशी ट्रेन में बम होने की सूचना पर जब तेजस एक्सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन पहुंची. राजधानी एक्सप्रेस के अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर पहुंचते ही ट्रेन को खाली कराया गया. राजधानी एक्सप्रेस के सभी 16 कोच की बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड ने सघन तलाशी की. ट्रेन की जांच में संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली.

यात्री परेशान बम की सूचना से राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री भी परेशान हो गए. बम की सूचना देने वाले नंबर को लेकर जीआरपी और जिला पुलिस जांच में जुटी है.

जांच के बाद हुई ट्रेन रवाना जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दे दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *