झांसी में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। रिटायर्ड रेलकर्मी लाश को ठिकाने के इरादे से 7 दिन से रोज एक-एक अंग जला रहा था. बाद में बचे अधजले अंग, हड्डियों और राख को नीले बक्से में भरकर फेंकने जा रहा था.
आरोपी बृजभान ने शनिवार देर रात ऑटो एक बुक किया. उसमें बक्से के साथ सवार हुआ. बक्से से बदबू आने और पानी टपकने पर ऑटो चालक को शक हुआ. उसने रात 2 बजे पुलिस को सूचना दी.

इसी जगह पर बृजभान ने शव को रखा था. इस नीले ड्रम में वह लाश को भरना चाहता था. लेकिन उसमें भर नहीं पाया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो होश उड़ गए. बक्से के अंदर अधजला शव पड़ा था. पुलिस ने ऑटो चालक की निशानदेही पर आरोपी के घर पहुंची. वहां से आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. मृतक की पहचान प्रीति (40) के रूप में हुई है. वह बृजभान के साथ सीपरी बाजार के बह्म नगर में लिव-इन में रहती थी.

लाश को टुकड़ों में काटा. फिर इसी चूल्हे में शव के टुकड़ों को जलाता था.
400 रुपए में बुक किया ऑटो: ऑटो चालक जय सिंह पाल ने बताया- मोहल्ले में ही रहने वाले बृजभान ने 400 रुपए में ऑटो बुक किया. वह अपने घर से एक बक्सा निकालकर लाया. मैंने मना किया कि हम यह नहीं ले जाएंगे, लेकिन उसने जबरदस्ती कहा कि ले चलो. इसी दौरान मुझे शक हुआ. बक्से में हड्डियों जैसी चीजें लग रही थी.
बक्से को चिलू वाली गली में उतरवाया लिया. वहां बक्सा उतारने के बाद वह व्यक्ति खुद उसे उठाकर ले गया. उसके साथ कुल चार लोग थे. उन्होंने इसे घर का सामान बताया था. शक होने पर मैंने सबसे पहले अपने भाई को सूचना दी और फिर पुलिस को जानकारी दी.
















Leave a Reply