Humayun Kabir daughter property seized: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर को तगड़ा झटका लगा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देने वाले टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं की सगी बेटी कानूनी शिंकजे में फंस गई हैं. बंगाल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर की बात करें तो हुमायूं कबीर की बेटी नजमा सुल्ताना की संपत्ति सीज (Nazma Sultana property seized) हो गई है. हुमायूं कबीर की बेटी की जो तमाम प्रॉपर्टी सीज हुई है वो एक्शन ड्रग से जुड़े मामले में पुलिस ने लिया है.
हुमायूं कबीर को बड़ा झटका: बाबरी मस्जिद पर आर या पार का ऐलान कर चुके हुमायूं कबीर ने मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कयामत तक बाबरी नहीं बनने देंगे वाले बयान पर उन्हें चुनौती देते हुए कहा था कि हिम्मत है तो रोक लो. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनने से कोई नहीं रोक सकता है. गौरतलब है कि 11 फरवरी से मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने मस्जिद का कंस्ट्रक्शन शुरू कराने की तारीफ तय की थी और उसकी पूर्व संध्या यानी 10 फरवरी को ही हुमायूं कबीर की बेटी की करीब 10 करोड़ की प्रॉपर्टी ड्रग्स केस में जब्त कर ली गई. सूत्रों के मुताबिक हुमायूं फैमिली पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है.













Leave a Reply