इजरायल में मोदी मोदी: रेड कारपेट वेलकम, दोस्त नेतन्याहू से एयरपोर्ट पर 9 साल बाद मिले गले

Spread the love

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान लैंड हुआ. अपने खास दोस्त का स्वागत करने के लिए खुद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पर पहुंचे.

दरअसल, प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए नेतन्याहू ने पीएम मोदी का खास अंदाज में स्वागत किया. एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 9 साल में दूसरी बार पीएम मोदी इजरायल की यात्रा पहुंचे हैं, जहां पर वह इजरायली संसद को भी संबोधित करेंगे. 

इजरायली संसद को संबोधित करेंगे पीएम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित भी करेंगे. पीएम येरुशलम की यात्रा भी करेंगे. पीएम मोदी की इस इजरायली यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होने की संभावना है. इससे पहले साल 2017 में प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की यात्रा पर गए थे.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी इजरायल पहुंचे हैं. पीएम मोदी आज ही इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात करेंगे. 

इजरायल के विपक्षी सांसदों ने क्या कहा? जैसे ही ये खबर सामने आई कि पीएम मोदी इजरायली संसद को संबोधित करेंगे, इजरायल में विपक्षी सांसदों ने धमकी देते हुए कहा था कि वह इस संबोधन का बहिष्कार करेंगे. हालांकि, इस पर इजरायली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने कहा कि वह नेसेट में खाली बची सीटों को पूर्व सांसदों से भर देंगे. आज ही पीएम मोदी और इजरायली पीएम नेतन्याहू के बीच में द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है. नेतन्याहू प्रधानमंत्री मोदी के लिए डिनर की मेजबानी भी करने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *