कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मालगाड़ी के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था और उसका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

40 वर्षीय राम बहोरी अविवाहित था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार सुबह वह घर से निकलकर गांव के किनारे से गुजरी कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर पहुंच गया। यहां उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मालगाड़ी के लोको पायलट ने युवक के ट्रेन से कटने की सूचना पतारा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने पतारा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि को यह भी पता नहीं चल सका कि वह सोमवार सुबह घर से कब निकल गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायगी।
















Leave a Reply