कानपुर के किदवई नगर में स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बड़े भाई के चालीसवें में शामिल होने औरैया स्थित गांव जा रहे वसीम (34) की कानपुर के किदवईनगर में विनोबानगर के पास शनिवार देर रात स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त उमर घायल हो गया। विनोबानगर के पास कार से बचने के लिए उन्होंने डिवाइडर के कट से स्कूटी दूसरी तरफ निकाल ली। करीब 100 मीटर आगे दूसरे कट से अपनी दिशा में लौटते समय सामने से आ रही स्पोर्ट्स बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक सवार परमपुरवा निवासी विनय उर्फ गोलू साथी दीपक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को हैलट में भर्ती कराया, जहां उमर और दीपक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मूलरूप से औरैया के अजीतमल बाबरपुर गांव निवासी वसीम लोडर चलाते थे। परिवार में पत्नी अशर्बी, बेटी अल्शिफा और बेटा अल्फैज हैं। किदवईनगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *