मथुरा में नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी स्विफ्ट कार, 2 महिलाओं व 2 बच्चों की मौत

Spread the love

UP के मथुरा में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्विफ्ट कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि 3 लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार मध्य प्रदेश (MP) नंबर की है। हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार एमपी से वृंदावन दर्शन करने के लिए आए थे। हादसा सोमवार सुबह 8.30 बजे थाना जैंत क्षेत्र में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *