पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने बड़ा हमला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगान बलों ने दुश्मन के नियंत्रण में मौजूद कुल 15 चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है. इस अभियान में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात कही जा रही है, जबकि कुछ सैनिकों को हिरासत में लेने का भी दावा किया गया है.
खबरों के मुताबिक पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान के दंड अव पाटन इलाके के रिहायशी क्षेत्रों पर हमले शुरू कर दिए हैं. इस सैन्य कार्रवाई से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है. इसी बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अफगान सेना की कार्रवाई में 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. मंत्रालय के अनुसार, 13 सैनिकों के शव पाकिस्तान को सौंपे जाने की भी पुष्टि की गई है.
देर रात काबुल और कंधार में जेट विमानों की गूंज, सीमा पर हमले हुए तेज
पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देर रात जेट विमानों की आवाज और कई तेज धमाके सुने गए. दक्षिणी शहर कंधार, जहां तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा रहते हैं, वहां भी जेट विमानों की आवाज सुनी गई. तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की पुष्टि की है. प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमले हुए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इससे कुछ घंटे पहले मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार उल्लंघन के जवाब में सीमा पर बड़े पैमाने पर हमले की घोषणा की थी.
दो बेस समेत 19 पोस्ट पर कब्जे का दावा: पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के काबुल और अफगानिस्तान के दो अन्य प्रांतों में हवाई हमले किए. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर सीमा पार हमला किया था. काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई, लेकिन हमलों की सटीक जगह और किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है. इस बीच अफगान तालिबान की तरफ से डूरंड लाइन के आसपास स्थित पाकिस्तान सेना के दो बेस समेत 19 पोस्ट पर कब्जे का दावा किया गया है.
53 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे जाने का दावा: अफगानिस्तान बॉर्डर फोर्स (ABP) के प्रवक्ता ओबैदुल्लाह फारूकी ने दावा किया कि अफगान बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर हमला किया है. उनके मुताबिक, अब तक 53 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं. फारूकी ने कहा, “हमारी फोर्सज ने बदला लेने के लिए पाकिस्तान पर हमला किया है. हमारी फोर्सज का मनोबल बहुत ऊंचा है और हम अपने देश की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. किसी भी आक्रामक कार्रवाई का हम करारा जवाब देंगे.”

अब बताया जा रहा है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान की तरफ से डुरंड लाइन पर भारी सैन्य तैनाती की जा रही है. बताया जा रहा है कि तालिबान फोर्सेज बख्तरबंद वाहनों, मशीन गन और भारी हथियारों के साथ डूरंड लाइन की तरफ बढ़ रही है. तालिबानी फोर्सेज आमतौर पर गुरिल्ला टेक्नीक का इस्तेमाल करती है. अक्टूबर 2025 में हुई हिंसा में भी डूरंड लाइन पर तालिनानी सेना की मजबूत स्थिति देखी गई थी.
अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि ऑपरेशन के दौरान कई हल्के और भारी हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण जब्त किए गए. एक टैंक को नष्ट करने और एक बड़े सैन्य वाहन को कब्जे में लेने का भी दावा किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, आठ अफगान लड़ाके मारे गए और 11 घायल हुए हैं. हालांकि इन दावों की पाकिस्तान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.















Leave a Reply