आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है, जहां भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं. मैच में टॉस इंग्लैंड ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
वैसे भारत और इंग्लैंड की टीम लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने सामने हैं. 2022 में भारतीय टीम को हार मिली थी, वहीं 2024 में भारत ने इंग्लैंड को हराया था. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए टीम में जगह बना चुकी है. फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में होना है.
इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप में पहले पांच बार भारत का सामना किया है, जिसमें लगातार सेमीफाइनल भी शामिल हैं. भारत 2024 में अपनी सबसे हालिया जीत के बाद हेड-टू-हेड में 3-2 से आगे है, हालांकि इस टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी टीम ने लगातार दो मैच नहीं जीते हैं. ओवरऑल T20I हेड-टू-हेड में भारतीय टीम का रिकॉर्ड ज्यादा शानदार है. कुल 29 मैचों में इंग्लैंड ने 12 तो भारत ने 17 जीते हैं.
टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में इंग्लैंड ने अतिरिक्त स्पिनर के रूप में रेहान अहमद को मौका दिया था. लेकिन इस मैच में रेहान को ड्राप करके जेमी ओवर्टन को प्लेइंग-11 में जगह मिली. इंग्लैंड के पास अलग-अलग तरह के स्पिन विकल्प मौजूद हैं. इनमें आदिल राशिद (लेग स्पिन), लियाम डॉसन (लेफ्ट-आर्म स्पिन) और विल जैक्स (ऑफ स्पिन) शामिल हैं.
मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.














Leave a Reply