भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए हैं.
टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया। अभिषेक 7 गेंद में 9 रन ही बना सके। विल जैक्स ने उन्हें कैच आउट करवाया। संजू सैमसन को तीसरे ओवर में जीवनदान मिला।
पावरप्ले में भारत ने एक विकेट खोकर 67 रन बनाए। संजू सैमसन ने 26 गेंद में अर्धशतक लगाया है। ईशान किशन 10वें ओवर में 18 गेंद में 39 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 42 गेंद में 8 चौके और सात छक्के की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंद में 11 रन बनाए। शिवम दुबे 43 के स्कोर पर रन आउट हुए। तिलक वर्मा 7 गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए।













Leave a Reply