ईरान की ट्रंप को खुली धमकी, मोजतबा ने कहा- ‘सावधान रहें, कहीं आप खुद ही खत्म न हो जाएं’

Spread the love

ईरान में नए सुप्रीम लीडर के रूप में मोजतबा खामेनेई की ताजपोशी के बाद हालात और ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है कि वे अलर्ट रहें. कहीं मोजतबा को मारने के चक्कर में खुद ही खत्म न हो जाएं. ईरान इस बात से उबला हुआ है कि ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी.

‘आपसे बड़े लोग भी ईरान को समाप्त नहीं कर सके’: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी. एक्स पर लिखी पोस्ट में लारीजानी ने लिखा, ‘आपसे बड़े लोग भी ईरान को समाप्त नहीं कर सके. खुद का ख्याल रखिए, कहीं आप ही समाप्त न हो जाएं!’

ट्रंप का वो बयान, जिससे चिढ़ गया ईरान: बताते चलें कि इससे पहले ट्रंप ने ईरान और उसके नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के खिलाफ धमकी भरे बयान दिए थे. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा कि अगर अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल सप्लाई को रोकने की कोशिश करेगा, तो अमेरिका उस पर बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करके पूरी तरह तबाह कर देगा.

ट्रंप ने धमकी दी थी, ‘यह ऐसा हमला होगा, जो इस्लामी गणराज्य को दोबारा कभी भी खड़ा होने में असमर्थ बना देंगे. उस पर चारों ओर से मौत, आग और क्रोध बरसेगा. लेकिन मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो.’

मुझे विश्वास नहीं कि वे शांति से जी पाएंगे- ट्रंप इसके अलावा एक इंटरव्यू में भी ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई के चयन पर नाखुशी जताई थी. फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा था कि वे ईरान के नेता के चुनाव से खुश नहीं हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि वह शांति से जी पाएंगे. मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति से पहले, ट्रंप ने जोर देकर कहा था कि अमेरिका को ईरान के अगले नेता के चयन में हिस्सा लेना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे पहले वेनेजुएला में अमेरिका ने किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *