ईरान-इजरायल और अमेरिका की जंग अब खूंखार होती जा रही है और इसकी आंच में दुनिया के बाकी देश भी जलने लगे हैं. बुधवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाईलैंड के एक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है, जिसके बाद 3 क्रू मेंबर्स लापता हैं. यह जहाज UAE के खलीफा पोर्ट से भारत के कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था, तभी होर्मुज से गुजरते समय इस पर हमला हो गया.
20 क्रू मेंबर्स को बचाया गया: थाइलैंड की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने कि 20 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है. मंत्रालय का कहना है कि क्रू लाइफबोट की मदद से जहाज से भागा और उन्हें ओमानी नेवी ने बचाया. मंत्रालय का कहना है कि जहाज के पिछले हिस्से में एक धमाका हुआ और इंजन कम्पार्टमेंट में आग लग गई, जहां बाकी तीन क्रू मेंबर काम कर रहे थे.सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों में थाई-रजिस्टर्ड मयूरी नारी के पिछले हिस्से से भारी काला धुआं निकलता दिख रहा है, और पानी में लाइफ राफ्ट तैर रहे हैं. अब तक किसी भी ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
30 हजार टन वजन की है क्षमता: 30 हजार टन की क्षमता वाले मयूरी नारी पर प्रीशियस शिपिंग Pcl का मालिकाना हक है, जो डेडवेट टन बल्क कैरियर है. मयूरी नारी नाम के जहाज पर उस समय हमला हुआ जब वह स्ट्रेटेजिक वॉटरवे से गुजर रहा था. थाई नेवी के स्पोक्सपर्सन पराज रतनजयपन ने एक बयान में कहा कि ओमान की नेवी ने 20 क्रू मेंबर्स को बचाया है जो जहाज छोड़कर एक लाइफबोट में सवार हो गए थे, और उन्हें खासाब में किनारे पर लाया गया.
इंजन रूम में लगी आग: पराज ने कहा कि जहाज से बचे हुए तीन क्रू मेंबर्स को निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोशिशें चल रही हैं और हमले की अभी भी जांच चल रही है. थाई नेवी की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में जहाज के पिछले हिस्से से तेज धुआं निकलता दिख रहा है, जहां शायद उसे टक्कर लगी थी. ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिफात रत्चाकितप्राकर्ण के मुताबिक,जहाज के इंजन रूम में आग लग गई, जिससे पीछे से धमाका हुआ, जिसके बाद क्रू को बाहर निकालना पड़ा. फिफात ने कहा कि हमले के समय तीन लापता मेंबर्स शायद इंजन रूम में ड्यूटी पर थे.
इलाके में बढ़ा हुआ है तनाव: हमले के बाद, थाई नेशनल शिपर्स काउंसिल ने कहा कि इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ सकता है और शिपिंग में रुकावट आ सकती है. इसने गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले थाई शिपर्स को सलाह दी कि वे खर्च बचाने और समुद्र में फंसे रहने से बचने के लिए अपने कंटेनर थाईलैंड वापस ले आएं. वे डेस्टिनेशन पोर्ट भी बदल सकते हैं या ट्रांसशिपमेंट पोर्ट पर कंटेनर कुछ समय के लिए स्टोर कर सकते हैं, हालांकि इन ऑप्शन में खर्च काफी ज्यादा हो सकता है.
पहले भी हुआ 3 जहाजों पर हमला: बुधवार को पहले UK नेवी ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी में तीन जहाजों पर संदिग्ध प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था, हालांकि उसने जहाजों की पहचान नहीं बताई.
यह घटना इलाके में बढ़ती अस्थिरता के बीच हुई है. होर्मुज स्ट्रेट ग्लोबल एनर्जी एक्सपोर्ट के लिए एक जरूरी चोकपॉइंट है. इसे दुनिया की ‘तेल वाली गली’ भी कहा जाता है. जब से ईरान पर US और इजरायली हवाई हमलों ने शिपिंग और इलाके के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी.












Leave a Reply