क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे. दोनों अपनी कार से उतरकर नंगे पैर केली कुंज आश्रम के अंदर गए. संत प्रेमानंद के दर्शन किए। उनका आशीर्वाद लिया. कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2 दिन पहले (31 मई) लगातार दूसरा IPL खिताब जीता था.
विराट-अनुष्का सुबह करीब 7 बजे वृंदावन पहुंचे. आश्रम में संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। चेहरे पर मास्क लगाए विराट-अनुष्का सीधे आश्रम के अंदर गए. करीब 2 घंटे बाद दोनों बाहर आए. इस दौरान विराट ने माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा रखा था. उनके हाथ एक किताब भी थी.
आश्रम से बाहर निकलते विराट-अनुष्का के कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं. इससे पहले, विराट और अनुष्का ने इसी साल 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया वाले दिन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। सत्संग सुना था.

2 दिन पहले विराट ने RCB को IPL फाइनल जिताया था: 31 मई को RCB ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीता था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था. फाइनल में विराट कोहली ने अपने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी. कोहली फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे.

IPL 2026: कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन: विराट कोहली का शानदार फॉर्म RCB की सफलता की बड़ी वजह में शामिल रहा. उन्होंने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए. टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन पूरे सीजन बदलता रहा, लेकिन कोहली के प्रदर्शन में गिरावट नहीं आई. उन्होंने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 675 रन बनाए.
















Leave a Reply