Asian Games: कमलजीत और सुरुचि ने जीता गोल्ड, ऐश्वर्य, नीरज और रुद्रांक्ष ने सिल्वर पर साधा निशाना

Spread the love

एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत का धमाकेदार आगाज रहा है. दिन की शुरुआत भारतीय निशानेबाजों ने गोल्ड और सिल्वर की डबल चमक के साथ की. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की मेडल संख्या बढ़कर 19 हो गई है.

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि और कमलजीत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय जोड़ी ने सिर्फ गोल्ड मेडल ही नहीं जीता, बल्कि इस दौरान एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिससे भारत के अभियान को बड़ी मजबूती मिली. वहीं, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की तिकड़ी ने शानदार निशानेबाजी करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया.

भारत के लिए पदकों की बारिश अभी थमी नहीं है. दिया चिताले और मनुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में मेडल पक्का कर लिया है. वहीं, अनुभवी स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर दिया है. अब सभी की नजरें कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबलों पर होंगी, जहां भारत की मेंस और विमेंस टीमें मेडल के लिए जोर लगाएंगी. इसके अलावा एथलेटिक्स में भी कई अहम मुकाबले होने हैं, जिनमें महिला शॉट पुट, पोल वॉल्ट, पुरुष 10,000 मीटर और हैमर थ्रो जैसे इवेंट शामिल हैं.

भारत को अभी तक किन इवेंट्स में मिले मेडल

1-विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग) – इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद – सिल्वर मेडल
2-विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग) – इलावेनिल वलारिवन – सिल्वर मेडल
3-मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग) – रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने – सिल्वर मेडल
4-60 किग्रा कैटेगरी ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) – सुचिका तरियाल – ब्रॉन्ज मेडल
5-मेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (शूटिंग) – हिमांशु ढिल्लों – सिल्वर मेडल
6-मेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (शूटिंग) – रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल – ब्रॉन्ज मेडल
7-विमेंस एशियन गेम्स 2026 फाइनल (क्रिकेट) – भारतीय टीम महिला क्रिकेट टीम – गोल्ड मेडल
8-एशियन गेम्स विमेंस स्कीट टीम इवेंट – राइजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान – ब्रॉन्ज मेडल
9-एशियन गेम्स मेंस स्कीट टीम इवेंट – अनंत नारूका, मैराज अहमद खान और भावतेज्ञ सिंह – ब्रॉन्ज मेडल
10-एशियन गेम्स सॉफ्ट टेनिस – जय मीणा – ब्रॉन्ज मेडल
11-वेटलिफ्टिंग – मीराबाई चानू – सिल्वर मेडल
12-एशियन गेम्स मेंस बैडमिंटन टीम इवेंट – ब्रॉन्ज मेडल
13-रोइंग मेंस डबल स्कल्स – सतनाम सिंह और सलमान खान – ब्रॉन्ज मेडल
14-वुशू – नाओरेम रोश‍िब‍िना देवी – स‍िल्वर मेडल
15-मिक्स्ड टीम इंवेंट (स्कीट शूटिंग) – अनंतजीत स‍िंह नरुका और परिनाज धालीवाल – ब्रॉन्ज मेडल
16-महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ (एथलेटिक्स) – सीमा – ब्रॉन्ज मेडल
17 मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले रेस – मचेत्तिरा पूवम्मा, विशाल थेन्नारासु, रामराज विथ्या और थेक्किनालिल मनु- सिल्वर मेडल
18-मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम – ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार – सिल्वर मेडल
19-10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट – कमलजीत और सुरुचि – गोल्ड मेडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *