बुलंदशहर में छुट्‌टी नहीं मिली तो सिपाही ने खुद पर दाग ली गोली, पहले ऑडियो बनाया

Spread the love

बुलंदशहर में गुरुवार तड़के 3 बजे 25 साल के सिपाही ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. साथी सिपाही ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने हवाई फायरिंग कर दी. इस पर साथी सूचना देने चौकी इंचार्ज के पास भागा. इस बीच, सिपाही ने खुद को गोली मार ली. पुलिस पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी.

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि सिपाही का नाम सुधीर है. उसने सुसाइड किया है. मरने से पहले सिपाही सुधीर ने एक ऑडियो रिकॉर्ड किया. इसमें आरोप लगाया- मेरी मौत के लिए एसओ और दोनों मुंशी जिम्मेदार हैं.

बेटे की लाश देखकर पिता फूट-फूटकर रोने लगे. सीओ प्रखर पांडेय ने उनके कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया.

पेट दर्द की शिकायत करने पर एसओ ने टॉर्चर किया और लाइन हाजिर कर दिया. दोनों मुंशियों ने भी मेरी बात नहीं सुनी. सिपाही की भाभी ने भी आरोप लगाया कि छुट्‌टी नहीं मिलने पर देवर ने जान दी. हालांकि, इससे पहले साथी सिपाही ने बताया था कि सुधीर जिस लड़की से प्यार करता था, उसकी एक महीने पहले शादी हो गई थी. इसलिए वह तनाव में रहता था. बार-बार कहता था- मुझे मरना है.

फिलहाल, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने एसओ (थानाध्यक्ष) राहुल चौधरी, दोनों मुंशी अंकित और सुधीर को लाइन हाजिर कर दिया है. तीनों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है. मामला औरंगाबाद कस्बे के लखावटी पुलिस चौकी क्षेत्र का है.

सुधीर ठाकुर आगरा का रहने वाला था. उसकी नौकरी 3 महीने पहले ही लगी थी. बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता जगवीर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे. शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे. सीओ प्रखर पांडेय ने उनके कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *