श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नए सीईओ के बाद कोषाध्यक्ष के नाम का भी ऐलान कर दिया है. महेश भागचंदका को ट्रस्ट का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वह गोविंद गिरि की जगह लेंगे. महेश भागचंदका दिल्ली के रहने वलो हैं. वह वर्ल्ड हिन्दू इकनोमिक फोरम के कार्यकरिणी के सदस्य भी हैं. वहीं, पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद गिरि को महासचिव बनाया गया है. अब वह चंपत राय की जगह लेंगे.
अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं महेश भागचंदका: महेश भागचंदका विहिप नेता रहे अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं. अशोक सिंघल विश्व हिंदू परिषद के 20 वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे. राम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 68 साल के महेश भागचंदका अशोक सिंघल के नाम से फाउंडेशन भी चलाते हैं. महेश भागचंदका राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या आए थे. साथ ही प्राण प्रतिष्ठा में भी परिवार के साथ शामिल हुए थे. महेश भागचंदका कई किताबें भी लिख चुके हैं. इनमें ‘अशोक सिंघल: हिंदुत्व के पुरोधा’, ‘बोलती अनुभूतियां’ और ‘श्री राम मंदिर काव्य यात्रा’ शामिल हैं.
गोविंद गिरि को महासचिव बनाया गया: गोविंद गिरि महाराज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष थे. अब गोविंद गिरि को ट्रस्ट का महासचिव बनाया गया है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय का नाम आने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब ट्रस्ट ने गोविंद देव गिरि महाराज को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरी राम मंदिर ट्रस्ट के सबसे ताकतवर ट्रस्टियों में शामिल हो गए हैं.
मदन मोहन पांडेय भी ट्रस्ट में शामिल : मदन मोहन पांडेय को ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाया गया है. अयोध्या के रहने वाले मदन मोहन पांडेय बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद में अदालत में राम मंदिर की पैरवी से जुड़े रहे थे. योगी सरकार ने उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता बनाया था. अब उन्हें ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया है.
निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य: ट्रस्ट में एकमात्र महिला के रूप में निर्मला यादव को शामिल किया गया है. शिकोहाबाद की रहने वालीं निर्मला यादव विश्व हिंदू परिषद के निधि समर्पण अभियान से जुड़ी रही हैं. निर्मला यादव पहली महिला हैं जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल किया गया है.
















Leave a Reply