हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरायी बाइक, वीडियोग्राफर की मौत; साथी गंभीर

Spread the love

UP के हमीरपुर में राठ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 143 के पास शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर लौट रहे दो युवकों की बाइक नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके साथी को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया है।

जालौन जिले के बड़ा खरका गांव निवासी कपिल कुमार (21) पुत्र महेंद्र कुमार अपने साथी रूपेश कुमार (23) पुत्र विनोद कुमार के साथ बृहस्पतिवार शाम को क्षेत्र के जरिया थाने के तुरना गांव शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने आये थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक से दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पिलर संख्या 143 के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कपिल कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस दोनों को मेडिकल कालेज उरई ले गई है।

जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि नींद के कारण झपकी आने से दुर्घटना हुई है। घायल और मृतक को परिजन उरई ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *