फतेहपुर के असोथर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Spread the love

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में बेसड़ी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोहित पाल (28) की मौत हो गई। उनका चचेरा भाई छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बहुआ निवासी रोहित पाल, स्वर्गीय रामकुमार पाल के बेटे थे। वह छोटू के साथ असोथर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बेसड़ी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दोनों घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। रोहित की शादी पिछले साल नवंबर में सेमौर गांव की गीता देवी से हुई थी। उनकी एक अविवाहित बहन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *