UP में हमीरपुर के मौदहा के बड़े चौराहे पर बुधवार को नेशनल हाईवे-34 पर डंपर की टक्कर से घायल महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसका पति और दो बेटियां भी घायल हुईं।
रीवन गांव के रामप्रताप पुत्र रामअवतार पत्नी विनीता (30) और बेटियों सौम्या (6) व मानवी (2) के साथ ललपुरा स्थित ससुराल से बाइक पर घर लौट रहे थे। बड़े चौराहे के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। चारों सड़क पर गिर पड़े।
डंपर का पहिया विनीता की जांघों के ऊपर से गुजर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद रामप्रताप ने डंपर का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से चारों को सीएचसी मौदहा ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में विनीता को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।
















Leave a Reply