फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, चालक फरार

Spread the love

UP के फतेहपुर में रायबरेली हाईवे पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र में चंदीपुर चौराहे के पास ट्रक ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में हाईवे पर गिरे बाइक सवार मां-बेटी व कोटेदार के पुत्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, वहीं, पुलिस ट्रक व चालक का पता लगाने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाने के असनी निवासी सौरभ (22) बाइक से अपने गांव के मोहम्मद की पत्नी शबनम (35), पुत्री इल्मा (16) को बाइक से बहुआ छोड़ने जा रहे थे। हाईवे पर चंदीपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। बाइक से छिटककर तीनों सड़क पर गिरे।

मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक व चालक का पता लगाने में जुटी है। सौरभ गांव के कोटेदार चंद्रगुप्त मौर्या का पुत्र था। ट्रक रायबरेली की ओर जा रहा था। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *