कानपुर में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश: प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर रखा सिलेंडर

Spread the love

कानपुर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश की गई. यहां पटरी पर गैस सिलेंडर रखा गया. रविवार सुबह कानपुर से प्रयागराज जाने वाली मालगाड़ी ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर सिलेंडर रखा देखा, तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी.

रेलवे ट्रैक पर जहां सिलेंडर रखा गया. वह कानपुर से 35 किमी दूर प्रेमपुर रेलवे स्टेशन है. 5 KG के गैस सिलेंडर को पटरी के बीचों-बीच रखा गया. मालगाड़ी के लोको पायलट ने तुरंत सीनियर ऑफिसर को सूचना दी. इससे पहले कानपुर में 8 सितंबर को कासगंज रूट पर ट्रैक पर भरा सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश. ट्रैक के पास पेट्रोल की बोतल और बारूद रखा हुआ मिला.

ट्रेन को सिलेंडर से 10 कदम दूर रोक लिया गया

रेलवे ट्रैक पर कुछ इस तरह से सिलेंडर को रखा गया था. रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखे होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. रेलवे के सीनियर अफसर, आरपीएफ, जीआरपी के अलावा पुलिस मौके पर पहुंच गई. अफसरों ने बताया कि मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज जा रही थी. प्रेमपुर स्टेशन पर मालगाड़ी को लूप लाइन पर किया गया. ट्रेन चल रही थी तभी लोको पायलट देव अनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीबी सिंह ने सिग्नल से कुछ दूर पहले एक सिलेंडर रखा हुआ देखा. उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को सिलेंडर से ठीक पहले रोक लिया. घटना सुबह 5.50 बजे की है.

मौके पर अधिकारी जांच करने के लिए पहुंच गए हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक- 5 किलोग्राम का सिलेंडर खाली था. यह ट्रैक पर सिग्नल के थोड़ी दूर पहले रखा गया था. सिलेंडर नया प्रतीत होता है. घटना की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *