मुरादाबाद में महिला कांस्टेबल की हत्या: सिर धड़ से 50 मीटर दूर मिला, सिपाही पति हिरासत में

Spread the love

मुरादाबाद में 17 अक्टूबर को रामगंगा के किनारे मिली सिरकटी लाश पुलिस कॉन्स्टेबल की थी. उसका नाम रिंकी था और रामपुर के महिला थाने में तैनात थी. वह 15 दिन से गायब थी. मायके वालों ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में रिंकी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

.SP सिटी रणविजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- रिंकी का पति सोनू कुमार रामपुर में ही स्पेशल ब्रांच (इंटेलिजेंस यूनिट) में तैनात है. सोनू ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में पत्नी की गुमशुदगी 15 अक्टूबर को दर्ज कराई थी. कहा था- पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। उसको पुलिस ने हिरासत में लिया है.

17 अक्टूबर को महिला सिर और धड़ अलग-अलग मिला था फोरेंसिक टीम ने सबूत लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था. पति-पत्नी दोनों बिजनौर के रहने वाले थे, 2013 में हुई थी शादी रिंकी और सोनू दोनों बिजनौर जिले के रहने वाले थे. रिंकी बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव दरबड़ की रहने वाली थी. सोनू कुमार बिजनौर के इसी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाला था. 2013 में दोनों की शादी हुई थी. रिंकी की मां हरवती देवी ने पुलिस को बताया कि रिंकी के 2 बच्चे हैं. बड़ा बेटा आरव कुमार 12 साल का है, जबकि छोटा बेटा अक्षित 9 साल का है. SP सिटी ने बताया- दोनों की पोस्टिंग रामपुर में ही थी. महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दूसरे दस्तावेज रामपुर की सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं. वहां पहले से इस मामले में केस दर्ज है. इसलिए इस केस की विवेचना अब रामपुर पुलिस करेगी.

डेडबॉडी मिलने की खबर मिलते ही रामगंगा के किनारे लोगों की भीड़ लग गई थी. रिंकी के चरित्र पर शक करता था कॉन्स्टेबल सोनू रिंकी की मां हरवती ने पुलिस को बताया- मेरा दामाद सोनू कुमार बेटी के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर वो अक्सर उसे परेशान करता था और मारपीट भी करता था. सोनू कुमार को शक था कि रिंकी के बिजनौर में अपने ही गांव के रहने वाते ओमपाल से अवैध संबंध हैं. 30 दिन से छुट्‌टी पर थी रिंकी रामपुर की महिला थाना प्रभारी ने बताया- कॉन्स्टेबल रिंकी 2011 बैच की सिपाही थी. वह 30 दिन के छुट्‌टी पर थी. उसे 14 अक्टूबर को ड्यूटी जॉइन करनी थी, लेकिन ड्यूटी पर नहीं लौटी. इसके बाद पुलिस लाइन में उसकी गैरहाजिरी दर्ज की गई थी.

पुलिस ने क्राइम सीन को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलाई थी. 17 अक्टूबर को झाड़ियों में मिला था शव कटघर के देवापुर गांव के लोग 17 अक्टूबर को खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें रामगंगा नदी किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा दिखा था. सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम और एसओजी को भी मौके पर बुलाया गया. टीमों ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया तो घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिला था. पुलिस टीमों ने इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *