कानपुर में कराचीखाना के होटल में प्रेमिका का गला रेतकर थाने पहुंचा, बोला- ‘वो बेवफा थी’

Spread the love

कानपुर के एक होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को गला रेत कर मार डाला. मर्डर करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका से संबंध भी बनाए. इसके बाद वह मौके से 10 किलोमीटर दूर गोविंदनगर थाने पहुंचा. वहां सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस से कहा- मैंने अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया है. उसकी लाश कराचीखाना के होटल गगन सागर के रूम नंबर 402 में पड़ी है.

इसके बाद गोविंदनगर पुलिस ने होटल स्टाफ को खबर दी. साथ ही फीलखाना थाना पुलिस को भी सूचना दी. इसके बाद शनिवार शाम वेटर रूम पर पहुंचा. वह दरवाजा खोलकर अंदर गया, तो वहां युवती का खून से लथपथ शव पड़ा था.

पुलिस से बोला- अफेयर में शक में मार डाला

पुलिस ने आरोपी प्रियांशु तिवारी को अरेस्ट कर लिया है. वह भी कानपुर के गुजैनी का रहने वाला है. उसने पुलिस को बताया- मुझे शक था कि मेरी प्रेमिका मुझे धोखा दे रही थी. उसका कहीं और भी अफेयर है. इसकी वजह से मैंने उसे मारने की प्लानिंग की. साजिश के तहत उसे होटल में बुलाकर चाकू से उसकी गर्दन रेत डाली. 20 साल की लड़की कानपुर के उद्योग नगर की रहने वाली थी.

ढाई घंटे रूम में रहा, मर्डर कर भाग गया

ACP कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया- दोनों ने आज दोपहर 1.20 बजे पति-पत्नी बनकर रूम बुक किया था. आरोपी युवक ने होटल स्टाफ से 3.45 बजे बोला कि बाहर से कुछ खाने के लिए लेकर आता हूं. यानी वह करीब ढाई घंटे रूम में रहा और मर्डर किया. लड़की की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या की गई है. दोनों के परिजनों से पूछताछ की जाएगी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

प्रियांशु ने अगले दिन सुबह जाने की बात कही थी

होटल के रिसेप्शनिस्ट अमित दीक्षित ने बताया- ये दोनों दोपहर में आए तो कहा कि हमें कमरा चाहिए. रेस्ट करना है. कल सुबह चले जाएंगे. फिर आईडी लेकर हमने दोनों की एंट्री कराई।.कुछ घंटे बाद जब लड़का बाहर जाने लगा, तो बोला कि कुछ खाने के लिए लेकर आता हूं. इसके बाद काफी देर तक नहीं लौटा.

फिर मेरे पास गोविंदनगर थाने से फोन आया. पुलिस ने कहा कि अपने होटल के रूम नंबर- 402 में जाइए. देखिए, लड़की मरी पड़ी है. इस पर मैं डर गया और रूम में नहीं गया. मैंने फीलखाना थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, तो खून से सना शव पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *