कांनपुर के बिल्हौर में मामूली विवाद में मौसेरे भाई की ट्रक चढ़ाकर कर दी हत्या

Spread the love

कानपुर में बिल्हौर के ददिखा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने शराब के नशे में मौसेरे भाई के ऊपर ट्रक चढ़ाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इन दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की.

बिल्हौर थाना क्षेत्र के ददिखा गांव निवासी साहब लाल यादव का इकलौता पुत्र 34 वर्षीय अजीत कुमार राजू खेती-बाड़ी का काम करता था. उसकी पत्नी के अनुसार उसके पति के मौसेरे भाई क्षेत्र के ढाका पुरवा गांव निवासी सल्लम यादव व बैनू यादव ने उनके पति को गुरुवार सुबह फोन कर किसी काम से अपने पास बुला लिया था.

पूरा दिन उनके साथ रहने के बाद शाम को लगभग आठ बजे वह घर पहुंचे थे. इस दौरान मौसेरे भाइयों का उसके पति के साथ कुछ विवाद हो गया था. घर पर आने के बाद इसकी जानकारी उन लोगों को दे पाते, तब तक उन लोगों का एक बार फिर फोन आ गया. फोन पर ही दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. तभी उनके पति फोन कॉल काटकर घर से बाहर जाने लगे.

परिवार के अन्य लोगों ने भाग कर बचाई जान

मामला बढ़ता देख वह अपने बेटे और परिवार के दो अन्य लोगों के साथ पति के पीछे पीछे गांव के बाहर बिल्हौर बांगरमऊ मार्ग पर एक ढाबे के निकट पहुंच गई.

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा

वहीं उसके मौसेरे भाई सल्लम व बैनू अपना ट्रक लेकर आ गए और शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह ट्रक लेकर आगे चले गए और कुछ दूर जाने के बाद ट्रक को घुमा कर वापस आ गए और गाड़ी की सभी लाइटें बंद कर तेजी से ट्रक लाकर उन लोगों पर चढ़ाने का प्रयास किया. ट्रक की चपेट में आकर उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई. घटना के बाद वो ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया जबकि उसके भाई बैनू को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *