कानपुर की सीसामऊ सीट पर वोटिंग से 24 घंटे पहले राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) जाने का रास्ता ब्लॉक कर दिया गया. पुलिस ने JCB से सड़क की खुदाई करवा दी है. चुनाव में कॉलेज को पोलिंग सेंटर बनाया गया है.
. आर्य नगर सीट से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया. उन्होंने कहा- ये भाजपा की साजिश है, क्योंकि चुन्नीगंज GIC पोलिंग स्टेशन पर करीब 26000 वोटर हैं. इनमें 90% मुस्लिम आबादी है. जानबूझकर शॉर्टकट रास्ते को बंद करवा दिया गया है. भाजपा ने रास्ते में गड्ढा नहीं किया, लोकतंत्र में गड्ढा किया है.
इस मामले पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘सुरक्षा बल से नहीं चुनाव जीते जाते हैं, जन बल से चुनाव जीते जाते हैं. उत्तर प्रदेश में जो उपचुनाव होने वाले हैं, उसमें बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं की ताकत से चुनाव नहीं लड़ रही है. अभी जो वीडियो सामने आए हैं चाहे वो कानपुर का हो या कही और का, अभी रास्ता भी रोके जा रहे हैं. मैं सरकार से यही कहना चाहता हूं कि निष्पक्ष से वोट पड़ेगा, जनता डरेगी नहीं, वह वोट डाल के आएगी. बीजेपी 100% सीट हारने जा रही है और वे 9 की 9 सीटे हारने जा रही है. ये नौकरी छीनने वाली, युवाओं को रोजगार न देने वाली सरकार है.’
मुख्य रास्ता : लाल इमली चौराहा पर खुलता है. यहां अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है. इसलिए GIC के पीछे की तरफ रूट डायवर्जन दिया गया था. अब वहां खुदाई होने के बाद गाड़ियां उस तरफ नहीं जा पाएंगी.
शॉर्ट कट : कर्नलगंज रोड की तरफ यह रास्ता जाता है। यह पूरा एरिया मुस्लिम बहुल है.

1 Km घूमकर आना पड़ेगा, लोगों में गुस्सा
सीसामऊ विधानसभा में आयोग ने 48 पोलिंग स्टेशन बनवाए हैं. इनमें 275 बूथ हैं. GIC इनमें सबसे बड़ा पोलिंग स्टेशन हैं, यहां 27 बूथ बनाए गए हैं.
दरअसल, आगजनी कांड में जेल भेजे गए सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई. अब कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है.
चुन्नीगंज GIC के पीछे का रास्ता ब्लॉक होने के बाद सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वह खुद बाइक पर बैठकर वहां पहुंचे थे.
रास्ता बंद करने से इलाके के लोगों में आक्रोश भी है. क्योंकि, यह रास्ता मुस्लिम आबादी में खुलता है और अब रास्ता बंद होने से वोटर्स को 1 Km घूमकर आना पड़ेगा. बातचीत के दौरान लोगों ने कहा- चुनाव के वक्त रास्ता बंद करवा देना गलत है. ऐसे तो चुनाव बगैर कराए ही भाजपा की जीत घोषित कर देनी चाहिए.

लोग बोले- मुस्लिम न जा पाएं, इसलिए रास्ता बंद किया
रास्ता बंद करने का विरोध कर रहे वहां मौजूद मो. शमीम ने कहा- यह रास्ता इसलिए बंद किया गया, ताकि मुस्लिम आबादी से सपा के वोटर्स नहीं जा सकें और वोट कम पड़ें. यह सीट सपा की है और रहेगी.
अबीब अहमद ने कहा- ये रास्ता बंद करना इंसानियत के खिलाफ है. अगर आपको ऐसा ही कुछ करना था तो इलेक्शन क्यों करा रहे हैं. भाई ऐसे ही जीत घोषित कर देनी चाहिए थी. ये सब करके आपको क्या मिलेगा. ये गड्ढा खोदकर अवाम का रास्ता रोकना ठीक नहीं है.
इतना घूमकर महिलाएं वोटिंग करने कैसे जाएंगी
बबलू ने कहा- ये रास्ता बंद करने के लिए गड्ढा खोदा गया है. जमाने से इस रास्ते से जाकर लोग वोट डाल रहे हैं. 50 साल से लोग वोट डाल रहे। कभी रास्ता बंद नहीं किया गया है. आज पहली बार रास्ता बंद किया गया है. वोट किसी को भी पड़े, लेकिन पब्लिक को परेशान करना ठीक नहीं है.
मो. अजीम ने कहा- कोई वोट न डाल पाएं, इसलिए रास्ता बंद किया गया है. अब इतना घूमकर महिलाएं वोटिंग करने कैसे जाएंगी.
ADCP सेंट्रल महेश कुमार ने कहा- सुरक्षा की दृष्टि से यह रास्ता बंद किया गया है. पुलिस के पास कई इनपुट हैं. इसी को देखते हुए चुनाव में बेहद सतर्कता बरती जा रही है. जिसे वोट डालना है, जीआईसी के मेन गेट से आकर वोटिंग करे. कोई दिक्कत नहीं है.
DM कानपुर राकेश कुमार सिंह ने क्या-कुछ कहा

















Leave a Reply