कानपुर की महापौर ने मुस्लिम इलाके में मंदिर का खुलवाया ताला, 5 मंदिरों का किया निरीक्षण

Spread the love

संभल के बाद कानपुर में मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मंदिरों को खोलने की शुरुआत हुई. शनिवार को मेयर प्रमिला पांडेय ने 7 थानों की फोर्स के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बेकनगंज पहुंची. यहां 500 मीटर दायरे में मौजूद 5 मंदिरों का निरीक्षण किया.

सबसे पहले मेयर राम जानकी मंदिर पहुंचीं. इसमें कानपुर हिंसा के आरोपी मुख्तार बाबा ने कब्जा कर रखा था. वह पीछे के हिस्से में बिरयानी बनवाता था। हालांकि, शत्रु संपत्ति घोषित होने के बाद इस जगह को सील कर दिया गया. मंदिर का हिस्सा अभी बचा है.

इसके बाद मेयर 20 मीटर दूर राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची. ये मंदिर गिर चुका है। इस पर किसी का कब्जा नहीं मिला. फिर मेयर शंकर भगवान के मंदिर पहुंची. यहां शिवलिंग के अवशेष थे, लेकिन शिवलिंग मौजूद नहीं था। मंदिर के पीछे के हिस्से में लोग रह रहे थे.

मेयर ने कब्जा खाली करने की चेतावनी दी. शिव मंदिर के बाद मेयर 200 मीटर आगे बंद पड़े राधा-कृष्ण के मंदिर पहुंची. इस पर शटर लगा दिया गया था. मेयर ने इसका ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसमें कूड़ा भरा हुआ था, मेयर ने इसे खाली करने के निर्देश दिए.

मेयर बोलीं- मंदिरों में रोज पूजा शुरू कराएंगे

मेयर ने कहा- सभी मंदिरों को खुलवाकर उनका रेनोवेशन कराया जाएगा. मंदिरों में रोज पूजा शुरू कराई जाएगी. मंदिरों को पूरी तरह कब्जामुक्त किया जाएगा. मंदिरों के अवशेष पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंदिरों से मूर्तियां कहां गईं, इसकी जांच होनी चाहिए.

7 थानों की पुलिस फोर्स पहुंची

मेयर के मंदिरों के निरीक्षण से पहले भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया. मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचने से पहले 7 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC को तैनात किया गया था. बजरिया, ग्वालटोली, बेकनगंज, काकादेव, नजीराबाद, कर्नलगंज, चमनगंज थाने की फोर्स और एक ADCP, 3 एसीपी भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *