सपा MLA अमिताभ बाजपेई को ‘चोर’ कहे जाने पर नगर निगम सदन में भारी हंगामा, हाथापायी

Spread the love

कानपुर में नगर निगम सदन में सपा विधायक को चोर कहने पर भाजपा और सपा पार्षदों में धक्का-मुक्की भी हो गई. सदन में भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम के कराए कार्यों को तुड़वा दिया. अब वह विधायक निधि से कार्य करवा रहे. सपा पार्षद रजत बाजपेई ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों पार्षद में बहस शुरू हो गई. इस बीच सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ भाजपा पार्षद सपा विधायक चोर हैं.. के नारे लगाने लगे. इस पर हंगामा शुरू हो गया. दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए.

1 मिनट में सदन से बाहर कर दूंगी

विरोध पर भाजपा पार्षदों ने सपा पार्षद को घेर लिया और धक्कामुक्की की। इसके बाद हंगामा कर रहे पार्षदों को मेयर ने शांति बनाए रखने की बात कही. मेयर के कहने के बाद भी जब पार्षद शांत नहीं हुए तो वह सदन से बाहर चली गईं. दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई. विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद अन्य पार्षदों ने सभी को दूर किया. इसके बाद मेयर फिर से अंदर आईं और बोलीं- अब हंगामा किया तो 1 मिनट में सदन से बाहर कर दूंगी.

सपा विधायक नसीम ने मेयर को बुआ कहा

सपा विधायक नसीम ने मेयर को बुआ कहकर संबोधित किया. इससे पहले सदन की कार्यवाही से पहले मेयर प्रमिला पांडे ने सदन से कांग्रेस पार्षदों के नदारद रहने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा- 2 दिन सदन चलेगा. सभी पार्षदों को मुद्दों पर बात रखने के लिए 3-3 मिनट का समय दिया जाएगा.

मैं कोई बजरंगबली नहीं हूं

कार्यवाही के दौरान नसीम ने कहा- बुआ जी सीसामाऊ नाले के ऊपर से हटाए लोगों को आवास दिए जाएं. वे परेशान हैं। इसके जवाब में मेयर ने कहा- पूरा शहर मेरा परिवार है. जिन लोगों को नालों से हटाया गया है, उनकी जांच कराई जाएगी. अगर पात्र होंगे तो पीएम आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा- मैं शहर और यहां के लोगों का ख्याल रख रही हूं. अब किसके मन में क्या है, मैं नहीं जानती. मैं कोई बजरंगबली नहीं हूं जो सीना चीर के दिखा दूंगी. इसके करीब 20 मिनट बाद नसीम सदन से बाहर चली गईं.

मेयर ने कहा पूरा शहर मेरा है, मैं ख्याल रख रही हूं। हर वार्ड को मिलेंगे 20-20 लाख रुपए सदन की बैठक से पहले नगर निगम ने पार्षदों को गिफ्ट दिया है. सदन में पार्षद विकास को लेकर हंगामा ना करें, इसलिये सभी पार्षदों से 20 लाख रुपए तक के विकास कार्यों की फाइलें मांगी गई हैं. सोमवार तक हर हालत में फाइलें जमा करानी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *