आमतौर पर पुलिस की छवि को लेकर समय-समय पर तमाम सवाल उठाये जाते है और ना जाने किन-किन कठोर शब्दों से आलोचना की जाती है कि इस महकमे में काम करने वाले को शर्मिन्दिगी ही होती है और जलालत भी होती है लेकिन ऐसा सोच पूरी तरह सही नहीं कहा जा सकता खासतौर पर जब पुलिस का कोई छोटा-बड़ा शख्स मानवीयता और इंसानियत को जीवित रखने के लिए ऐसा कुछ कर गुजरता जिस पर सारे सभ्य समाज को गर्व होता है.

ऐसा ही एक मामला कानपुर के थाना कोहना के दरोगा अभिसार सिंह के खाते में जाता है जिन्होंने ना केवल एक मां के आँख के आंसू पोछे बल्कि इस कड़ाके की ठण्ड में निर्वस्त्र लड़के को गर्म कपड़े पहनाकर उस मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिजनों के हवाले किया.दरोगा अभिसार सिंह ने एक सराहनीय कार्य यह भी किया कि इस मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता युवक को 40 मिनट में ढूंढ निकाला जिस किसी को इस मामले की जानकारी हुई उसकी भी आँख इस सराहनीय कार्य से भर आयीं.
















Leave a Reply