डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. कई दशकों में ऐसा पहली बार हुआ जब राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह खुले में ना होकर अमेरिकी संसद के भीतर हुआ. अमेरिका में कड़कड़ाती ठंड की वजह से संसद के भीतर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ.
शपथग्रहण में जुटे एलन मस्क समेत ये दिग्गज

ट्रंप के शपथग्रहण के लिए कई दिग्गज पहुंचे. इसमें फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग, Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस और एलन मस्क शामिल हैं.
शपथ ग्रहण से पहले अमेरिकी लोकतंत्र की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस की शपथ से पहले अमेरिका के लोकतंत्र के सफर को बताया जा रहा है. यह भी बताया गया कि अन्य देशों की तरह अमेरिका में राष्ट्रपति भवन में शपथ नहीं दिलाई जाती है. संसद में शपथ दिलाने का उद्देश्य यही है कि लोकतंत्र मजबूत हो.
नवनिर्चित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्वागत
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी समारोह स्थल पर पहुंच गए हैं. संगीत के साथ उनका भी स्वागत किया गया. जेडी वेंस की पत्नी ऊषा वेंस भारतीय हैं.
तीन पूर्व राष्ट्रपति भी मौजूद
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तीन पूर्व राष्ट्रपति भी मौजूद हैं. बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने पिछली बार नहीं निभाई थी परंपरा
पिछली बार जो बाइडेन के शपथ ग्रहणके दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने परंपरा का निर्वहन नहीं किया था. वह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। वहीं उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल्स पर तोड़फोड़ भी की थी.
















Leave a Reply