हरबंश मोहाल में मंगेतर को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाला अजय बलिया से गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर के हरबंश मोहाल थाना अंतर्गत गड़रिया मोहाल में विगत मंगेतर को गोली मार मौत के घाट उतारने वाले अजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने बताया कि मंगेतर प्रिया ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. मैंने प्रिया के चक्कर में अपना घर बेचा, पत्नी को तलाक दे दिया. इतना ही नहीं उसके पिता के इलाज में भी लाखों रुपए बर्बाद कर दिया. इसके बाद भी मुझे बेवफाई मिली. प्रिया बगैर मेरे संपर्क में आए गर्भवती हुई और गुपचुप एबॉर्शन कराया.

बलिया से अरेस्ट किया 

अब मेरी बर्दास्त से बाहर हो गया था. इस वजह से मैंने प्रिया को मार डाला. मुझे हत्या का कोई गम नहीं है. यह कुबूलनामा हरबंशमोहाल पानी की टंकी के पास अपनी मंगेतन का मर्डर करने वाले हत्यारोपी अजय मिश्रा उर्फ अजय शास्त्री का है. अजय को पुलिस ने उसके मौसी के घर बलिया से अरेस्ट कर लिया. मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

पत्नी को छोड़ा, घर बेचा, उसके पिता के इलाज में लाखों खर्च किया फिर भी मिला धोखा

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रिया कठेरिया मर्डर केस का खुलासा किया. डीसीपी ईस्ट ने बताया कि कानपुर के हरबंशमोहाल पानी की टंकी के पास किराए के कमरे में रहने वाले अजय मिश्रा उर्फ अजय शास्त्री ने अपनी मंगेतर चमनगंज निवासी प्रिया कठेरिया (32) की 18 जनवरी को पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद हत्यारोपी मूल रूप से ब्रम्ह नगर शुक्लागंज गंगाघाट उन्नाव निवासी अजय शास्त्री फरार हो गया था.

मर्डर करने के बादफोन स्विच ऑफ किया

शातिर ने मर्डर करने के बाद अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था और सीधे बलिया में रहने वाली अपनी मौसी के यहां पहुंच गया. मौसी ने अजय शास्त्री के घर पर बहन को फोन किया कि अजय आए हैं और बहुत घबराए हुए हैं. इस दौरान अजय की बहन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. मौसी का कॉल आते ही हरबंशमोहाल थाने की पुलिस और डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बलिया पुलिस से संपर्क किया. बलिया पुलिस ने अजय शास्त्री को बलिया से अरेस्ट कर लिया और मंगलवार को उसे कानपुर लेकर पहुंची.

पूछताछ के दौरान अजय शास्त्री ने बताया कि विधवा होने के बाद भी उसने प्रिया को अपना लिया था जबकि उसके 2 साल का एक बच्चा भी है। प्रिया के लिए ही अपनी पत्नी तक को तलाक दे दिया. प्रिया के पिता के इलाज में लाखों रुपए खर्च किया और अपना घर तक बेच डाला. इसके बाद भी प्रिया ने बेवफाई की और वह बगैर मेरे संपर्क में आए प्रेग्नेंट हो गई थी. उसने मुझसे गुपचुप तरीके से अपना अबॉर्शन भी कराया.

प्यार में धोखा मिलने की झल्लाहट में मर्डर किया

प्यार में धोखा मिलने की झल्लाहट में प्रिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अजय ने यह भी कहा कि उसे मर्डर का कोई अफसोस नहीं है. पुलिस अजय के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है. अजय के पास से आला कत्ल पिस्टल भी बरामद कर ली है. मंगलवार दोपहर को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

 मंदिर से घंटा चोरी में निकाला गया था अजय

ब्रम्ह नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव निवासी अजय मिश्रा उर्फ अजय शास्त्री और चमनगंज की रहने वाली प्रिया कठेरिया (32) के बीच प्रेम संबंध थे. प्रिया के पति की मौत हो गई थी और वह अपने दो साल के बेटे के साथ मायके में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती थी. जबकि हत्यारोपी अजय मिश्रा उर्फ अजय शास्त्री पंडिताई का काम करता था. पी-रोड के एक मंदिर में दोनों की मुलाकात हुई और प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि अजय ने पत्नी को तलाक दे दिया और दोनों ने शादी करने की ठान ली  लेकिन प्रिया के प्यार में बेवफाई करने से अजय इतना गुस्से में आ गया कि प्रिया की गोली मारकर हत्या कर दी.

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि अजय ने एक बार मंदिर का घंटा चोरी करके बेच दिया था. मामले की जानकारी होने के बाद उसे मंदिर से निकाल दिया गया था. इसके बाद से वह घूम-घूम कर और लोगों के घरों में जाकर पूजा-पाठ कराने लगा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *