अमेठी के कलेक्ट्रेट परिसर में एक होमगार्ड की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. गौरीगंज के न्यायिक एसडीएम मोहम्मद असलम के सरकारी आवास पर तैनात होमगार्ड राज किशोर (56) का शव मिला है.
राज किशोर गौरीगंज थाना क्षेत्र के पनियार के रहने वाले थे. वे एक तारीख से एसडीएम आवास पर तैनात थे. कल रात करीब 9 बजे वे अपनी नियमित ड्यूटी पर पहुंचे थे. आज सुबह जब एसडीएम के सहयोगी ने कमरे में प्रवेश किया, तो उन्होंने राज किशोर का शव फर्श पर पड़ा देखा.
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य: सूचना मिलते ही गौरीगंज थाना प्रभारी श्याम नारायण पांडेय मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा के अनुसार, प्रथम दृष्टया किसी बीमारी से मौत होने की आशंका है. पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई कर रही है.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार: घटनास्थल डीएम आवास से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है. होमगार्ड की अचानक मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
















Leave a Reply