कानपुर देहात के मूसानगर में खेत पर किसान की फावड़ा से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवान में बुधवार दोपहर खेत मेंं पानी लगाने गए एक किसान पर फावड़ा से हमला कर हत्या कर दी गई. किसान का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है.

सनाया सालवान निवासी किसान श्यामा चरण (65) का शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे. परिवार के लोगों ने पुलिस को जानाकरी दी. घटना की जानकारी पर सीओ संजय सिंह, थानाध्यक्ष अमिता वर्मा मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए. मृतक के पास ही पुलिस को एक फावड़ा पड़ा मिला है.

घटना स्थल पर मौजूद मृतक की पत्नी माया देवी ने पुलिस को बताया कि पति बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे घर से खेतों पर जाने की बात कह निकले थे. दोपहर एक बजे तक वह घर नहीं आए तो वह उन्हें खाना देने के लिए गईं थी. खेत पर पहुंची तो वह खून से लथपथ पड़े थे. बताया कि घर से खेत करीब एक किलो मीटर दूर है. सीओ संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच जा रही है. हमलावरों की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *