आगरा में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा: बारातियों के सिर फटे, DJ तेज बजाने पर हुआ विवाद

Spread the love

आगरा में दबंगों ने लाठी-डंडों और तलवार से बारात पर हमला कर दिया। आरोप है कि DJ बजाने पर बुधवार रात दलित दूल्हे की कॉलर पकड़कर घोड़ी से खींच लिया. इससे दूल्हा नीचे गिर गया। दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी और गले से सोने की चेन छीन ली.

कुछ लोगों ने विरोध किया तो उनकी भी पिटाई की. 4 लोग घायल हुए हैं. इससे महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई. बाराती बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे.

मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में भी उपद्रवी बारातियों की पिटाई करते रहे. दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया, हमला करने वाले ठाकुर बिरादरी के हैं. दुल्हन की मां की शिकायत पर 20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है.

ये मामला एत्मादपुर के रामी गढ़ी गांव का है, जहां 12 अप्रैल करणी सेना ने राणा सांगा की जयंती मनाई थी और समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

इस घटना पर पूर्व सीएम मायावती ने नाराजगी जताई। उन्होंने X पर लिखा-

”आगरा में दलित समाज की बारात पर जातिवादी व सामंती तत्वों द्वारा हिंसा की ताज़ा घटना सहित यूपी के विभिन्न जिलों में भी गरीबों व दलितों आदि पर हो रही जुल्म-ज्यादती की बढ़ती घटनाएं अति-चिन्तनीय, जबकि बीएसपी के शासनकाल में सरकार हमेशा अन्याय के विरुद्ध इनके साथ खड़ी हुई दिखती थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *